बेगूसराय/कौनैन

जिला जनता दल (यू )कार्यालय के कर्पूरी सभागार में प्रखंड अध्यक्ष एवं प्रखंड प्रभारी की संयुक्त बैठक हुई जिसकी अध्यक्षता जदयू जिलाध्यक्ष रूदल राय ने की.रूदल राय ने कहा कि सभी प्रखंडों में पंचायत कमिटी के गठन किया जाय और 31जनवरी तक पार्टी के राष्टीय अध्यक्ष श्री राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह जी के निर्देशानुसार 31 जनवरी तक हर गॉव में पार्टी के दस समर्पित कार्यकर्ताओ को मोबाइल नंबर के साथ जोड़ा जाय साथ ही साथ रूदल राय ने बताया कि 24 जनवरी को सभी प्रखड़ो मे जननायक कर्पूरी ठाकुर की जयंती कर्पूरी उत्सव के रूप मनाया जायेगा.

जिसमे जिले के सभी नेता उपस्थित होंगे साथ ही अपने प्रखंडों में जो अतिपिछड़ा समाज से प्रतिनिधि चुनाव जीते है उन्हें सम्मानित किया जायेगा.आज की बैठक में जदयू से जो प्रतिनिधि चुनाव जीते है उन्हें सम्मानित किया गया.जिलापरिषद उपाध्यक्ष नंदलाल राय ,प्रखंड प्रमुख इंद्रजीत चंद्रवंशी ,उपप्रमुख रंजीत कुशवाहा ,मुखिया अशोक सिंह ,मुखिया मो0 अब्दुल्ला,मो0 एहतेशामूल हक अंसारी जी को जिला जदयू पार्टी की ओर से सम्मानित किया गया.

इस बैठक में उपस्थित संगठन प्रभारी सुनील कुमार ,माननीय बिधायक राज कुमार सिंह ,पूर्व मंत्री मंजू वर्मा ,मुख्य प्रवक्ता संजय कुमार ,पूर्व प्रवक्ता अरुण महतो ,मीडिया अध्यक्ष कुंदन कुमार पिंटू ,प्रवक्ता वीरेंद्र पटेल ,कार्यालय प्रभारी सुमित प्रधान ,जिला सचिव अजय पासवान सहित पार्टी के सभी प्रखंड अध्यक्ष ,प्रखंड प्रभारी दिलीप कुशवाहा ,रामनन्दन पासवान ,अबनिश वर्मा ,रामसंजय सिंह ,अरुण प्रसाद सिंह उर्फ गांधी ,रामराज महतो ,लक्ष्मी देवी ,उपेन्द्र सिंह ,नंद कुमार सिंह ,प्रखंड अध्यक्ष शम्भू शरण कर्मशील ,आनंदी महतो ,रमेश कुमार राणा ,शंकर यादव ,मुकेश सिंह ,रामनरेश आजाद ,संजीव कुमार ,शम्भू कुमार सिंह ,मणिकांत सिंह ,देव कुमार ,पांडव कुमार ,कौशल राय ,गजानंद राय ,अशोक राय ,बिश्वनाथ महतो ,डॉ0 सुंदरेश्वर प्रसाद सिंह उपस्थित हुये .

Leave a Reply

Your email address will not be published.