बेगूसराय/कौनैन

बेगूसराय के मटिहानी प्रखंड क्षेत्र के खोरमपुर गांव में मंगलवार को अचानक मुख्यमंत्री नीतीश कुमार बाढ़ प्रभावित इलाके का दौरा किया.इस दौरान मुख्यमंत्री ने बाढ़ पीड़ितों से मुलाकात और बाढ़ की स्थिति का जायजा लिया.इस दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मीडिया से मुखातिब होते हुए कहा कि ख़गड़िया से एक कार्यक्रम से लौट रहे थे तभी अचानक मन में आया कि बेगूसराय में भी बाढ़ की भयावह स्थिति का जायजा लिया जाये.इसी दौरान मटिहानी विधानसभा क्षेत्र में अचानक बाढ़ क्षेत्र का देखने आ गए .इस दौरान मुख्यमंत्री को देखने के लिए हजारों लोगों की भीड़ जुटी रही.हालांकि मीडिया ने जब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से बाढ़ पीड़ितों के बारे में सवाल किया तो वह बचते नजर आए.बताते चलें कि बेगूसराय के मटिहानी प्रखंड में पिछले एक सप्ताह से कई इलाके में बाढ़ के कारण भयावह स्थित बनी हुई है.लोगों के घरों में पानी घुस आया है जिससे लोग दूसरी जगह पलायन कर गए हैं या जैसे-तैसे बांध और दूसरे जगहों पर शरण लिए हुए है.बाढ़ के पानी से स्थिति इतनी खराब बनी हुई है कि लोगों का जीना दुश्वार हो चुका है.वहीं स्थानीय लोग लगातार जिला प्रशासन की व्यवस्था पर सवाल खड़ा कर रहे हैं .जिला प्रशासन के द्वारा बाढ़ पीड़ितों के लिए जो व्यवस्था की गई है वो आम लोगों के लिए नाराजगी का कारण बन हुआ है .मुख्यमंत्री के अचानक इस दौरे से हर तरफ प्रशासनिक महकमे में खलबली मची रही.

One thought on “बेगूसराय में अचानक बाढ़ पीड़ितों से मिलने पहुंचे नीतीश कुमार”

Leave a Reply

Your email address will not be published.