आरा/मनीष

महंत महादेवानंद महिला महाविद्यालय आरा के जंतु विभाग में एक दिवसीय प्लांटेशन एक्टिविटी का आयोजन किया गया.इसमें छात्राओं के द्वारा विभिन्न प्रकार के पौधे विभागाध्यक्ष डॉ फरीदा बानो एवं रिसोर्स पर्सन डॉक्टर मोहम्मद सैफ उल्लाह फहीम विभागाध्यक्ष वनस्पति विभाग अल हफ़ीज़ कॉलेज आरा की देखरेख में लगाया गया.पौधों को लगाने की विधियां और उनसे होने वाले लाभों के बारे में बताया गया प्राचार्य डॉ आभा सिंह ने छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि आज के बदलते हुए परिवेश में पौधे का लगाना अति आवश्यक हो गया है.उन्होंने कहा कि पेड़ पौधे से स्वस्थ ऑक्सीजन प्राप्त होता है .प्रत्येक छात्राओं को कॉलेज प्रांगण के साथ-साथ अपने घर और आसपास में भी तुलसी मनी प्लांट गिलोय फूलों को अवश्य लगाना चाहिए और लोगों को पौधा लगाने के लिए जागरूक भी करना चाहिए.
प्राचार्य डॉक्टर सिंह ने कहा कि पौधे भी पुत्र के समान होते हैं उन्हें काटना नहीं चाहिए.जागरूक छात्राओं में प्रथम पुरस्कार आयशा शाहीन द्वितीय पुरस्कार ,आंचल कुमारी तथा सांत्वना पुरस्कार सभी भाग लेने वाली छात्राओं को प्राचार्य के द्वारा दिया गया.इस अवसर पर डॉ राखी सिंह जंतु विभाग के द्वारा धन्यवाद ज्ञापन किया.इस अवसर पर उपस्थित शिक्षकों में डॉक्टर कुमारी शिल्पा डॉक्टर स्वाति सिन्हा,डॉ रजनी नारसरया ,डॉ रेनू मिश्रा तथा डॉक्टर मनोज कुमार उपस्थित रहे.

Leave a Reply

Your email address will not be published.