आरा/मनीष

भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष डॉ. प्रेम रंजन चतुर्वेदी की अध्यक्षता में पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि मनाई गई।पार्टी के कतीरा स्थित जिला कार्यालय में पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि के अवसर पर भाजपा के जिला पदाधिकारी,मंच और मोर्चे के पदाधिकारी सहित कई नेता और पार्टी के कार्यकर्ता मौजूद थे।
पुण्यतिथि के अवसर पर पंडित दीनदयाल उपाध्याय के तैल चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर भाजपा नेताओं ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की और उनके व्यक्तित्व और कृतित्व पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए कहा कि उनके एकात्म मानववाद की सोंच का आज देश अनुसरण कर रहा है।
भाजपा के जिलाध्यक्ष डॉ.प्रेम रंजन चतुर्वेदी ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय के पुण्यतिथि पर आयोजित कार्यक्रम में पुष्पांजलि अर्पित करते हुए कहा कि दीनदयाल उपाध्याय जनसंघ के राष्ट्रजीवन दर्शन के निर्माता माने जाते हैं। उनका उद्देश्य स्वतंत्रता की पुनर्रचना के प्रयासों के लिए विशुद्ध भारतीय तत्व-दृष्टि प्रदान करना था। उन्होंने भारत की सनातन विचारधारा को युगानुकूल रूप में प्रस्तुत करते हुए एकात्म मानववाद की विचारधारा दी। उन्हें जनसंघ की आर्थिक नीति का रचनाकार माना जाता है। उनका विचार था कि आर्थिक विकास का मुख्य उद्देश्य सामान्य मानव का सुख है।


जिलाध्यक्ष डॉ. चतुर्वेदी ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय पत्रकार होने के साथ-साथ चिन्तक और लेखक भी थे। उनकी असामयिक मृत्यु से यह बात स्पष्ट है कि जिस धारा में वे भारतीय राजनीति को ले जाना चाहते थे वह धारा हिन्दुत्व की थी। इसका संकेत उन्होंने अपनी कुछ कृतियों में भी दे दिया था।
उन्होंने कहा कि उनकी सोंच को आज देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी भारत सरकार की कई जनकल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से साकार कर रहे हैं और समाज की अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति को योजनाओं का लाभ मिल रहा है।
पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि के मौके पर भाजपा के जिला पदाधिकारी श्रीभगवान सिंह,शम्भू चौरसिया,आदित्य विजय प्रताप सिंह,वंदना राजवंशी,दीपक सिंह, राजीव तिवारी,सचिन सिन्हा,डॉ. रमेश सिन्हा उर्फ कर्ण,जिनेन्द्र सिंह,अभिमन्यु सिंह,मुकेश शर्मा,शैलेन्द्र राम,मनी भूषण राय,कुंदन सिंह,रंजीत गुप्ता,मृत्युंजय तिवारी,राम प्रकाश पांडेय,कुंदन कुशवाहा, पिन्टू राय,सुमित सिंह,विभु सिंह, परशुराम चौधरी सहित कई लोग पार्टी कार्यालय में मौजूद थे और सभी ने अपनी तरफ से दीनदयाल उपाध्याय को पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए।

Leave a Reply

Your email address will not be published.