आरा/मनीष

भारतीय जनता पार्टी कला संस्कृति प्रकोष्ठ भोजपुर के तत्वावधान में भाजपा कार्यालय आरा कतीरा में स्वर कोकिला लता मंगेशकर जी को दी श्रद्धांजलि ।आगत अतिथियों में भाजपा जिला उपाध्यक्ष शम्भू चौरसिया,उदवंतनगर पूर्वी की जिला परिषद सदस्या सह भाजपा जिला मंत्री वन्दना देवी, भाजपा कोषाध्यक्ष दीपक सिंह ,भाजपा ब्यवसाय प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष प्रेम पंकज ललन,आदित्य आदि ,संगीतकार अशोक बाबा ,भाजपा किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष रंग बहादुर यादव,कार्यालय मंत्री सचिन सिन्हा ,कला संस्कृति भोजपुर के जिला संयोजक विनय बेलाउर ,सिंगर अविनाश पांडेय ने श्रद्धांजलि दी।


शम्भू चौरसिया ने कहा कि स्वर कोकिला लता जी साक्षात सरस्वती स्वरूप थी,माँ के विसर्जन के साथ माता के शरण मे चली गई।कोटिशः नमन।विनम्र श्रद्धांजलि।वन्दना देवी ने कहा कि कलाकार कभी मरते नही।उनकी यादें सदैव लोगों के बीच रह जाती है। प्रेम पंकज ललन ने कहा कि लता जी के गाये गीत ,ऐ मेरे वतन के लोगों ,जरा आँख में भरलो पानी ।जो शाहिद हुये है उनकी जरा याद करो कुर्बानी।भारत के रोम रोम में बसा हुआ है।कार्यक्रम की अध्यक्षता कला संस्कृति भोजपुर के जिला संयोजक विनय बेलाउर ने की।संचालन सिंगर अविनाश पांडेय ने की।उपस्थित लोगों में सिंगर मनीष सम्राट ,मुकुल मनमीत,ज्योतिष आर्या,सुभाष राय इत्यादि थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published.