बेगूसराय/कौनैन

पुलिस अधीक्षक योगेद्र कुमार ने अपने कार्यालय प्रकोष्ठ में प्रेस वार्ता कर मीडिया को बताया कि बलिया थाना क्षेत्र के बरियारपुर निवासी विनोद सिंह के पुत्र सोनू सिंह को 9 एम0एम0 पिस्टल और 5 कारतूस के साथ गिरफ्तार किया गया है। एसपी योगेंद्र कुमार ने बताया कि बलिया थाना अध्यक्ष संजय सिंह को गुप्त सूचना मिली थी कि बरियारपुर गांव में कई कांडों में फरार चल रहे रंगदार सोनू सिंह हथियार के साथ अपने गांव बरियारपुर में घूम रहा है। जो एक किसी बड़ी घटना को अंजाम देने के फिराक में है। इसी के तहत बलिया थानाध्यक्ष संजय सिंह के द्वारा एएसआई रामप्रताप पासवान के साथ एक सशस्त्र बल का गठन किया गया।

रंगदार सोनू सिंह को बलिया पुलिस ने उसके घर बरियारपुर में छापेमारी की. जहां छापेमारी के दौरान सोनू सिंह पुलिस के गाड़ी को देखकर भागने लगा।जिसके एएसआई और कांस्टेबल ने तत्पड़ता दिखाते हुए हथियार के साथ सोनू सिंह को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के दौरान रंगदार सोनू सिंह के पास से एक 9 एमएम का एक सेमी ऑटोमेटिक पिस्टल और 5 कारतूस बरामद की है. सोनू सिंह पर पूर्व में बलिया थाने में 5 गंभीर मामले पहले से दर्ज थे जिसकी तलाश बलिया पुलिस को काफी दिनों से थी। बताया जाता है कि रंगदार सोनू सिंह कई गंभीर कांडों में पहले भी जेल जा चुका था। जो 6 महीने पहले ही जेल से छूटा था।मालूम हो बलिया थाना क्षेत्र में बीते 27 नवंबर 2021 एक रंगदारी की घटना गठित हुई थी।जिसमें सोनू सिंह मुख्य अभियुक्त भी था।

Leave a Reply

Your email address will not be published.