आरा/मनीष

जनहित साहित्य मंडल ने हिंदी दिवस पर हिंदी साहित्य सम्मेलन का आयोजन किया। इस अवसर पर कवि गोष्ठी ,विचार गोष्ठी एवं सम्मान समारोह का आयोजन महिला कॉलेज ,आरा की व्याख्याता साहित्यकार डॉ० रेणु मिश्रा की अध्यक्षता में आयोजित किया गया। साहित्य के क्षेत्र में विशेष योगदान के लिए सृजनलोक पत्रिका के प्रबंध संपादक गायत्री सहाय एवं प्रधान संपादक जगत नंदन सहाय को जनहित साहित्य अकादमी सम्मान से सम्मानित किया गया। इस कार्यक्रम में वक्ताओं ने आम बोलचाल में अंग्रेजी के शब्दों के बढ़ते प्रभाव पर चिंता प्रकट की।

कार्यक्रम में उपस्थित साहित्यकारों में राजेंद्र शर्मा पुष्कर,अलख अनाड़ी , अरविंद सिंह, सियाराम दुबे, सारिका, देवेंद्र पदयात्री, अरविंद सिंह, पूनम कुमारी , डॉ० ममता मिश्रा,मधु मिश्रा,प्रदीप कुमार सिंह,डा पुनम शुक्ला, नरेंद्र सिंह, जगत नंदन सहाय , गायत्री सहाय आदि प्रमुख थे। आगत अतिथियों का स्वागत जनहित परिवार भोजपुर के अध्यक्ष नंदकिशोर सिंह कमल ने किया तथा मंच संचालन अतुल प्रकाश ने किया तथा कार्यक्रम का बजापता उद्घाटन प्रोफेसर नन्द जी दुबे ने दीप प्रज्वलित कर तथा हिंदी साहित्यकारों के तैल चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर किया। इस दौरान साहित्यकार मीरा सिंह डुमराव ऑनलाइन सभा से जुड़ी और अपनी हिंदी पर हायकु कविता प्रस्तुत की।

Leave a Reply

Your email address will not be published.