रविवार, 1 नवंबर 2026
हिन्दीEnglishاردو
मंथन टुडे

मंथन टुडे

ई-पेपर
टॉप स्टोरीज़ताजा खबरब्रेकिंग राज्यराजनीतिविश्व समाचारविशेष रिपोर्टरुझानमनोरंजनजीवन शैलीयुवामहिला जगतशख़्सियतसाहित्यव्यापारऔर
  • टॉप स्टोरीज़
  • ताजा खबर
  • ब्रेकिंग
  • राज्य
  • राजनीति
  • विश्व समाचार
  • विशेष रिपोर्ट
  • रुझान
  • मनोरंजन
  • जीवन शैली
  • युवा
  • महिला जगत
  • शख़्सियत
  • साहित्य
  • व्यापार
  • टॉप
  • ताजा खबर
  • ब्रेकिंग
  • राज्य
  • राजनीति
  • विश्व समाचार
  • विशेष रिपोर्ट
  • रुझान
  • मनोरंजन
मंथन टुडे
  • होम
  • ताजा खबर
  • ब्रेकिंग
  • राज्य
  • राजनीति
  • विश्व समाचार
  • विशेष रिपोर्ट
  • रुझान
  • मनोरंजन
  • जीवन शैली
  • युवा
  • महिला जगत
  • शख़्सियत
  • साहित्य
  • व्यापार
  • ई-पेपर
  • हमारे बारे में
  • संपर्क करें
  • गोपनीयता नीति
  • नियम और शर्तें
हिन्दीEnglishاردو

मंथन टुडे

हर ख़बर का मंथन

श्रेणियाँ

  • स्थानीय
  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • व्यापार
  • प्रौद्योगिकी
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा

त्वरित लिंक

  • होम
  • ई-पेपर
  • हमारे बारे में
  • संपर्क करें
  • गोपनीयता नीति
  • नियम और शर्तें

न्यूजरूम

  • संपादकीय नीति
  • सुधार और शिकायतें
  • विज्ञापन
  • न्यूजरूम संपर्क

भाषाएँ

  • हिन्दी (Hindi)
  • English
  • اردو (Urdu)

हमें फॉलो करें

सदस्यता लें

Email: manthantodayai@gmail.com|Phone: +91-9031641081

© 2026 Manthan Today. सर्वाधिकार सुरक्षित

Designed and Developed byZeloiteZeloite
रामलीला से गरजे राहुल: ज्ञानेश को जेल भेजेंगे,SIR के खिलाफ़ इंडिया गठबंधन का शक्ति प्रदर्शन
रामलीला से गरजे राहुल: ज्ञानेश को जेल भेजेंगे,SIR के खिलाफ़ इंडिया गठबंधन का शक्ति प्रदर्शन  — photo 2
रामलीला से गरजे राहुल: ज्ञानेश को जेल भेजेंगे,SIR के खिलाफ़ इंडिया गठबंधन का शक्ति प्रदर्शन  — photo 3
रामलीला से गरजे राहुल: ज्ञानेश को जेल भेजेंगे,SIR के खिलाफ़ इंडिया गठबंधन का शक्ति प्रदर्शन  — photo 4
रामलीला से गरजे राहुल: ज्ञानेश को जेल भेजेंगे,SIR के खिलाफ़ इंडिया गठबंधन का शक्ति प्रदर्शन  — photo 5
रामलीला से गरजे राहुल: ज्ञानेश को जेल भेजेंगे,SIR के खिलाफ़ इंडिया गठबंधन का शक्ति प्रदर्शन  — photo 6
1/6
  1. होम
  2. ताजा खबर
ताजा खबर

रामलीला से गरजे राहुल: ज्ञानेश को जेल भेजेंगे,SIR के खिलाफ़ इंडिया गठबंधन का शक्ति प्रदर्शन

Seraj Anwar|Manthan Today
•1 नवंबर 2026 को 12:34 pm बजे•5 व्यूज़•3 मिनट पढ़ें

इंडिया ब्लॉक ने रविवार को दिल्ली में ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे और SIR के विरोध में पहले मार्च और फिर रैली की। चार घंटे चले विरोध प्रदर्शन में 20 विपक्षी पार्टियां शामिल हुईं।रामलीला मैदान में लेफ्ट नेता एमए बेबी, दीपांकर भट्टाचार्य,तेजस्वी यादव, मल्लिकार्जुन खड़गे, अखिलेश यादव, ममता बनर्जी, फारुक अब्दुल्ला, महबूबा मुफ्ती और आखिर में राहुल गांधी ने भाषण दिए।


🖋️सेराज अनवर

राहुल गांधी ने बड़ा बयान दे दिया है. मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार पद से भी हटेंगे और जेल भी जाएंगे
INDIA गठबंधन की महारैली में राहुल गांधी ने दावा किया कि 2024 के लोकसभा चुनाव के बाद मतदाता सूची से 15 प्रतिशत वोटरों के नाम हटा दिए गए। उन्होंने इसे वोट चोरी बताते हुए चुनाव की वैधता पर सवाल उठाए।

इंडिया ब्लॉक ने रविवार को दिल्ली में ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे और SIR के विरोध में पहले मार्च और फिर रैली की। चार घंटे चले विरोध प्रदर्शन में 20 विपक्षी पार्टियां शामिल हुईं।रामलीला मैदान में लेफ्ट नेता एमए बेबी, दीपांकर भट्टाचार्य,तेजस्वी यादव, मल्लिकार्जुन खड़गे, अखिलेश यादव, ममता बनर्जी, फारुक अब्दुल्ला, महबूबा मुफ्ती और आखिर में राहुल गांधी ने भाषण दिए।

राहुल ने कहा, मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने वोट चोरी करवाई है, उन्हें जेल जाना होगा।' मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि वे पाताल में भी चले जाएं, उन्हें खोजकर लाएंगे। उन्हें छोड़ेंगे नहीं।

आप लोगों का धन्यवाद: राहुल
लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने केंद्र सरकार पर जमकर निशाना साधा. उन्होंने कहा, 'यहां आप लोग एक साथ चलकर आए आप लोगों का धन्यवाद करता हूं. राहुल गांधी ने कहा, 'ईवीएम, वोटर लिस्ट के जरिए वोट चोरी हुई है. वोटर लिस्ट ने युवाओं के नाम काटे गए. 2024 का चुनाव अवैध था. ये मैं नहीं कह रहा हूं बल्कि देश का चुनाव आयोग ये कह रहा है क्योंकि 13 करोड़ लोगों का नाम वोटर लिस्ट से हटाया गया. ये साधारण चोरी नहीं है, देशद्रोही है. ज्ञानेश कुमार को इस देश के भीतर जेल जाना होगा.'

ज्ञानेश कुमार को हटा कर रहेंगे: खड़गे
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा, 'पीएम मोदी, गृह मंत्री अमित शाह ज्ञानेश कुमार को छिपाने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन वे छिपा नहीं पाएंगें. अगर वे जमीन के अंदर छिप गए तो उन्हें जमीन के अंदर से भी निकालकर लाएंगे. ज्ञानेश कुमार को हाटकर रहेंगे.'

वो यूपी से ही जाएंगे: अखिलेश
समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव बोले- यूपी वाले स्वागत से अच्छी विदाई करते हैं ‘जो लोग कभी यूपी से आए थे, वो यूपी से ही जाएंगे। यूपी वाले स्वागत अच्छा करते हैं तो विदाई भी अच्छी करते हैं।’

सबको मालूम है शकुनी कौन है: तेजस्वी
बिहार में नेता प्रतिपक्ष राजद लीडर तेजस्वी यादव ने कहा कि वैसे तो रामलीला मैदान में रामलीला आयोजित होती है। हमने वोट चोरों के लिए महाभारत का आयोजन किया है। हमें कुरुक्षेत्र बनाना पड़ रहा है। आप शकुनि को जानते हैं, उसका पांसा कौन था। शकुनि जब पासा फेंकता था तो वह वही कहता था जो वो कहता था।तेजस्वी यादव ने- ज्ञानेश कुमार को जेल भेजने की बात कही.

हमें इसी वतन में रहना है: फ़ारूक़ अब्दुल्ला
नेशनल कॉन्फ्रेंस के नेता फारूक अब्दुल्ला ने कहा कि हम लोग यहां जमा हैं कि ये बताएं कि मुसलमानों पर ये हर वक्त उंगली उठाते हैं। कहते हैं कि ये पाकिस्तानी है। मैं भाजपा को कहना चाहता हूं कि हमने भारत के लिए खून दिया है। आगे भी देते रहेंगे। हमें इसी वतन में रहना है।

ममता बनर्जी ने कहा कि बंगाल SIR का शिकार:
INDIA गठबंधन की महारैली को संबोधित करते हुए पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री और TMC प्रमुख ममता बनर्जी ने कहा कि बंगाल SIR का शिकार है। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा, हम उन्हें बख्शेंगे नहीं, हम लड़ेंगे।


साझा करें:

Seraj Anwar

अनुभवी पत्रकार और लेखक

संबंधित समाचार

सुप्रीम कोर्ट ने Form-6 को मंजूरी नहीं दी तो चुनाव आयोग ने किस आधार पर देश के मतदाताओं से खिलवाड़ किया :इन्तेखाब आलम
ताजा खबर

सुप्रीम कोर्ट ने Form-6 को मंजूरी नहीं दी तो चुनाव आयोग ने किस आधार पर देश के मतदाताओं से खिलवाड़ किया :इन्तेखाब आलम

Seraj Anwar•5 अक्टूबर 2026•66 व्यूज़
जदयू के खिलाफ अनंत की खुली बगावत? जन सुराज प्रत्याशी अनुज का नामांकन कराने खुली जीप में सवार बाहुबली विधायक
ताजा खबर

जदयू के खिलाफ अनंत की खुली बगावत? जन सुराज प्रत्याशी अनुज का नामांकन कराने खुली जीप में सवार बाहुबली विधायक

Seraj Anwar•1 अक्टूबर 2026•36 व्यूज़
स्वतंत्रता दिवस पर भारतीय हॉकी टीम ने  देशवासियों को दिया जीत का तोहफा, वर्ल्ड कप में जीत से शुरूआत
ताजा खबर

स्वतंत्रता दिवस पर भारतीय हॉकी टीम ने देशवासियों को दिया जीत का तोहफा, वर्ल्ड कप में जीत से शुरूआत

Seraj Anwar•15 अगस्त 2026•47 व्यूज़