रामलीला से गरजे राहुल: ज्ञानेश को जेल भेजेंगे,SIR के खिलाफ़ इंडिया गठबंधन का शक्ति प्रदर्शन
Seraj Anwar|Manthan Today
••6 व्यूज़•3 मिनट पढ़ें
इंडिया ब्लॉक ने रविवार को दिल्ली में ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे और SIR के विरोध में पहले मार्च और फिर रैली की। चार घंटे चले विरोध प्रदर्शन में 20 विपक्षी पार्टियां शामिल हुईं।रामलीला मैदान में लेफ्ट नेता एमए बेबी, दीपांकर भट्टाचार्य,तेजस्वी यादव, मल्लिकार्जुन खड़गे, अखिलेश यादव, ममता बनर्जी, फारुक अब्दुल्ला, महबूबा मुफ्ती और आखिर में राहुल गांधी ने भाषण दिए।
🖋️सेराज अनवर
राहुल गांधी ने बड़ा बयान दे दिया है. मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार पद से भी हटेंगे और जेल भी जाएंगे INDIA गठबंधन की महारैली में राहुल गांधी ने दावा किया कि 2024 के लोकसभा चुनाव के बाद मतदाता सूची से 15 प्रतिशत वोटरों के नाम हटा दिए गए। उन्होंने इसे वोट चोरी बताते हुए चुनाव की वैधता पर सवाल उठाए।
इंडिया ब्लॉक ने रविवार को दिल्ली में ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे और SIR के विरोध में पहले मार्च और फिर रैली की। चार घंटे चले विरोध प्रदर्शन में 20 विपक्षी पार्टियां शामिल हुईं।रामलीला मैदान में लेफ्ट नेता एमए बेबी, दीपांकर भट्टाचार्य,तेजस्वी यादव, मल्लिकार्जुन खड़गे, अखिलेश यादव, ममता बनर्जी, फारुक अब्दुल्ला, महबूबा मुफ्ती और आखिर में राहुल गांधी ने भाषण दिए।
राहुल ने कहा, मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने वोट चोरी करवाई है, उन्हें जेल जाना होगा।' मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि वे पाताल में भी चले जाएं, उन्हें खोजकर लाएंगे। उन्हें छोड़ेंगे नहीं।
आप लोगों का धन्यवाद: राहुल लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने केंद्र सरकार पर जमकर निशाना साधा. उन्होंने कहा, 'यहां आप लोग एक साथ चलकर आए आप लोगों का धन्यवाद करता हूं. राहुल गांधी ने कहा, 'ईवीएम, वोटर लिस्ट के जरिए वोट चोरी हुई है. वोटर लिस्ट ने युवाओं के नाम काटे गए. 2024 का चुनाव अवैध था. ये मैं नहीं कह रहा हूं बल्कि देश का चुनाव आयोग ये कह रहा है क्योंकि 13 करोड़ लोगों का नाम वोटर लिस्ट से हटाया गया. ये साधारण चोरी नहीं है, देशद्रोही है. ज्ञानेश कुमार को इस देश के भीतर जेल जाना होगा.'
ज्ञानेश कुमार को हटा कर रहेंगे: खड़गे कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा, 'पीएम मोदी, गृह मंत्री अमित शाह ज्ञानेश कुमार को छिपाने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन वे छिपा नहीं पाएंगें. अगर वे जमीन के अंदर छिप गए तो उन्हें जमीन के अंदर से भी निकालकर लाएंगे. ज्ञानेश कुमार को हाटकर रहेंगे.'
वो यूपी से ही जाएंगे: अखिलेश समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव बोले- यूपी वाले स्वागत से अच्छी विदाई करते हैं ‘जो लोग कभी यूपी से आए थे, वो यूपी से ही जाएंगे। यूपी वाले स्वागत अच्छा करते हैं तो विदाई भी अच्छी करते हैं।’
सबको मालूम है शकुनी कौन है: तेजस्वी बिहार में नेता प्रतिपक्ष राजद लीडर तेजस्वी यादव ने कहा कि वैसे तो रामलीला मैदान में रामलीला आयोजित होती है। हमने वोट चोरों के लिए महाभारत का आयोजन किया है। हमें कुरुक्षेत्र बनाना पड़ रहा है। आप शकुनि को जानते हैं, उसका पांसा कौन था। शकुनि जब पासा फेंकता था तो वह वही कहता था जो वो कहता था।तेजस्वी यादव ने- ज्ञानेश कुमार को जेल भेजने की बात कही.
हमें इसी वतन में रहना है: फ़ारूक़ अब्दुल्ला नेशनल कॉन्फ्रेंस के नेता फारूक अब्दुल्ला ने कहा कि हम लोग यहां जमा हैं कि ये बताएं कि मुसलमानों पर ये हर वक्त उंगली उठाते हैं। कहते हैं कि ये पाकिस्तानी है। मैं भाजपा को कहना चाहता हूं कि हमने भारत के लिए खून दिया है। आगे भी देते रहेंगे। हमें इसी वतन में रहना है।
ममता बनर्जी ने कहा कि बंगाल SIR का शिकार: INDIA गठबंधन की महारैली को संबोधित करते हुए पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री और TMC प्रमुख ममता बनर्जी ने कहा कि बंगाल SIR का शिकार है। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा, हम उन्हें बख्शेंगे नहीं, हम लड़ेंगे।