मंथन डेस्क
PATNA:बिहार प्रदेश जनता दल यूनाइटेड के वरिष्ठ नेता एवं पार्टी के प्रदेश सदस्य राजनीतिक सलाहकार समिति अधिवक्ता शिवनाथ कुमार निराला ने नई दिल्ली में आज राष्ट्रीय परिषद एवं राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में सर्वसम्मति से बिहार के मुख्यमंत्री एवं दलित,वंचितों तथा अल्पसंख्यकों,अतिपिछड़ों की आवाज नीतीश कुमार को सर्वसम्मति से राष्ट्रीय अध्यक्ष के पद पर निर्वाचित होने पर खुशी का इजहार करते हुए कहा कि नीतीश कुमार जी को राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने से जनता दल यूनाइटेड काफी मजबूत होगी एवं सशक्त दिशा में सक्रिय रूप से राष्ट्रीय स्तर पर एक नई पहचान देगी.साथ ही साथ जनता दल यूनाइटेड के सर्वमान्य नेता के प्रति आम कार्यकर्ताओं में काफी उत्साह देखने को मिल रहा है.
श्री कुमार को राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाए जाने पर प्रदेश नेता निराला के अलावे खेल एवं कला प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष शंभू सिंह,उपाध्यक्ष आजाद कुमार सम्राट,महासचिव समीर कुमार खान,उपाध्यक्ष चंदन अग्रवाल,मोहनपुर प्रखंड अध्यक्ष चंदन कुमार सिंह,बोधगया प्रखंड अध्यक्ष अवधेश पांडे,प्रखंड दादा छतरी रविंद्र कुमार पासवान,बारहचट्टी प्रखंड अध्यक्ष मोहम्मद अफजल खान,मोहनपुर प्रखंड युवा अध्यक्ष अभिषेक कुमार शर्मा इत्यादि जदयू नेताओं ने प्रसन्नता व्यक्त की है.
It’s a game. Five dollars is free. Try it It’s not an easy game
->-> 카지노사이트