सामग्री पर जाएँ
Manthan Today
ब्रेकिंग

लखीसराय अशोक धाम मंदिर में भगदड़ , 8 की मौत, मुआवज़े का ऐलान

Manthan Today2 मिनट में पढ़ें

बिहार के लखीसराय में सोमवार को भगदड़ मच गई। हादसे में 8 महिलाओं की मौत हो गई.23 से ज्यादा लोग घायल बताए जा रहे हैं.3 की हालत नाजुक बताई जा रही है.मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका है. घटना अशोकधाम स्टेशन से मंदिर जाने वाले रास्ते पर हुई.मंदिर में जलाभिषेक के दौरान करंट फैलने की अफवाह उड़ी
प्रशासन के अनुसार करंट नहीं, बल्कि बिजली के पोल गिरने के बाद फैली अफवाह और अचानक बढ़ी भीड़ हादसे की वजह बनी.हादसे पर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दुख प्रकट किया है.

लखीसराय मंदिर में मची भगदड़ पर मंत्री राम कृपाल यादव ने कहा, "यह एक दुखद घटना है. हम मृतकों की आत्मा की शांति और उनके परिवारों को हिम्मत देने की प्रार्थना करते हैं. यह एक गंभीर मामला है और सरकार इसकी जांच करेगी."

शुरुआत में हादसे की वजह बिजली का करंट लगना बताई जा रही थी.कुछ लोगों के बीच यह बात फैल गई कि बिजली का पोल गिरने के बाद करंट फैल गया है.इससे श्रद्धालुओं में डर पैदा हुआ और लोग जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे. हालांकि, बाद में जिला प्रशासन ने साफ किया कि मौतें करंट लगने से नहीं, बल्कि भगदड़ में दबने के कारण हुई हैं.

लखीसराय के अशोकधाम मंदिर मची भगदड़ में 8 लोगों की मौत हो गई है. घटना पर मंत्री सह स्थानीय विधायक विजय कुमार सिन्हा ने दुख व्यक्त करते हुए कहा है कि पूरी घटना की जानकारी प्राप्त कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी. पूर्व डिप्टी सीएम विजय सिन्हा लखीसराय के लिए रवाना हो गए हैं.

लखीसराय के डीएम शैलेंद्र कुमार के मुताबिक, सोमवार सुबह करीब 6:30 से 7 बजे के बीच अशोक धाम हॉल्ट पर एक साथ दो ट्रेनों के आने से श्रद्धालुओं की संख्या अचानक बढ़ गई.मंदिर में पहले से ही सावन की सोमवारी के कारण भारी भीड़ थी. ट्रेन से उतरने के बाद बड़ी संख्या में लोग मंदिर की ओर बढ़ने लगे.इसी दौरान भीड़ के दबाव में खेत की तरफ लगी बैरिकेडिंग का एक हिस्सा टूट गया। इसके बाद लोगों के बीच धक्का-मुक्की शुरू हो गई और कई श्रद्धालु एक-दूसरे के ऊपर गिरने लगे.

बिहार सरकार ने मृतकों के परिजनों को 4-4 लाख रुपये अनुग्रह राशि देने की घोषणा की है .वहीं, घायलों के समुचित और त्वरित इलाज के लिए प्रशासन को आवश्यक निर्देश दिए गए हैं.

ब्रेकिंग की और ख़बरें

सभी देखें