सामग्री पर जाएँ
Manthan Today
ब्रेकिंग

50 सांसदों समेत करीब 250 हिरासत में , प्रियंका रिहा, राहुल भी डिटेन

Manthan Today1 मिनट में पढ़ें

पुलिस ने करीब 8 घंटे बाद राहुल गांधी के धरने को खत्म कराया है. दिल्ली पुलिस ने कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा और INDIA ब्लॉक के अन्य नेताओं को हिरासत में लिया.प्रियंका गांधी वाड्रा को भी पहले हिरासत में लिया गया था, लेकिन बाद में पुलिस ने उन्हें रिहा कर दिया

दिल्ली पुलिस के मुताबिक 50 सांसदों समेत करीब 250 लोगों को हिरासत में लिया गया है और उन्हें किंग्सवे कैंप स्थित न्यू पुलिस लाइंस ले जाया जा रहा है.प्रदर्शन स्थल से दिल्ली पुलिस ने कांग्रेस सांसद पवन खेड़ा, केसी वेणुगोपाल और अमरिंद सिंह राजा वड़िंग समेत कई नेताओं को हिरासत में लिया.

पुलिस ने करीब 8 घंटे बाद राहुल गांधी के धरने को खत्म कराया है. दिल्ली पुलिस ने कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा और INDIA ब्लॉक के अन्य नेताओं को हिरासत में लिया.प्रियंका गांधी वाड्रा को भी पहले हिरासत में लिया गया था, लेकिन बाद में पुलिस ने उन्हें रिहा कर दिया। ये नेता मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ आकाशवाणी भवन पर विरोध प्रदर्शन कर रहे थे और उनके इस्तीफे की मांग कर रहे थे.

दिल्ली पुलिस ने राहुल गांधी और प्रियंका गांधी को हिरासत में ले लिया है। सभी को किंग्सवे कैंप पुलिस स्टेशन ले जाया जा रहा है। SIR के विरोध और मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग को लेकर दोनों 8 घंटे से ज्यादा समय से आकाशवाणी भवन परिसर में धरने पर बैठे थे।

इससे पहले प्रदर्शन के दौरान राहुल गांधी पुलिस बैरिकेड पर चढ़ गए थे और तिरंगा लहराया था। इसके बाद वह आकाशवाणी भवन के परिसर में पहुंच गए, जहां प्रियंका गांधी समेत कांग्रेस के अन्य नेताओं ने धरना दिया। INDIA ब्लॉक के नेता मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग कर रहे हैं। विपक्षी दलों का यह प्रदर्शन मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) और चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली को लेकर है। प्रदर्शन के दौरान अखिलेश यादव, अभिषेक बनर्जी और डेरेक ओ'ब्रायन समेत कई विपक्षी नेताओं को भी पुलिस ने हिरासत में लिया।

ब्रेकिंग की और ख़बरें

सभी देखें