बुधवार, 19 अगस्त 2026
हिन्दीEnglishاردو
मंथन टुडे

मंथन टुडे

ई-पेपर
  • टॉप स्टोरीज़
  • ताजा खबर
  • ब्रेकिंग
  • राज्य
  • राजनीति
  • विश्व समाचार
  • विशेष रिपोर्ट
  • रुझान
  • मनोरंजन
  • टॉप
  • ताजा खबर
  • ब्रेकिंग
  • राज्य
  • राजनीति
  • विश्व समाचार
  • विशेष रिपोर्ट
  • रुझान
  • मनोरंजन
मंथन टुडे
  • होम
  • ताजा खबर
  • ब्रेकिंग
  • राज्य
  • राजनीति
  • विश्व समाचार
  • विशेष रिपोर्ट
  • रुझान
  • मनोरंजन
  • जीवन शैली
  • युवा
  • महिला जगत
  • शख़्सियत
  • साहित्य
  • व्यापार
  • ई-पेपर
  • हमारे बारे में
  • संपर्क करें
  • गोपनीयता नीति
  • नियम और शर्तें
हिन्दीEnglishاردو

मंथन टुडे

हर ख़बर का मंथन

श्रेणियाँ

  • स्थानीय
  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • व्यापार
  • प्रौद्योगिकी
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा

त्वरित लिंक

  • होम
  • ई-पेपर
  • हमारे बारे में
  • संपर्क करें
  • गोपनीयता नीति
  • नियम और शर्तें

न्यूजरूम

  • संपादकीय नीति
  • सुधार और शिकायतें
  • विज्ञापन
  • न्यूजरूम संपर्क

भाषाएँ

  • हिन्दी (Hindi)
  • English
  • اردو (Urdu)

हमें फॉलो करें

सदस्यता लें

Email: manthantodayai@gmail.com|Phone: 9031641081

© 2026 Manthan Today. सर्वाधिकार सुरक्षित

Designed and Developed byZeloiteZeloite
राजद का पटना में शक्ति प्रदर्शन,राज भवन मार्च, हिरासत में तेजस्वी, पुलिस से नोकझोक
  1. होम
  2. राज्य
राज्य

राजद का पटना में शक्ति प्रदर्शन,राज भवन मार्च, हिरासत में तेजस्वी, पुलिस से नोकझोक

Manthan Today
•19 अगस्त 2026 को 09:12 am बजे•9 व्यूज़•3 मिनट पढ़ें

पटना में राजभवन मार्च के दौरान नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव को हिरासत में ले लिया गया है.इस दौरान राजद कार्यकर्ताओं और पुलिस में तीखी नोंकझोंक हुई है. पुलिस ने पानी की बौछार की है.प्रदर्शनकारियों ने बैरिकेडिंग तोड़ दी है.



AZRA
पटना में राजभवन मार्च के दौरान नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव को हिरासत में ले लिया गया है.इस दौरान राजद कार्यकर्ताओं और पुलिस में तीखी नोंकझोंक हुई है. पुलिस ने पानी की बौछार की है.प्रदर्शनकारियों ने बैरिकेडिंग तोड़ दी है.

बिहार की राजधानी पटना में बेरोजगारी, परीक्षा पेपर लीक और सिवान में छात्रों पर हुई गोलीबारी के विरोध में राष्ट्रीय जनता दल का प्रदर्शन हिंसक मोड़ पर पहुंच गया.पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव के नेतृत्व में निकाले गए 'राजभवन मार्च' को पुलिस ने इनकम टैक्स चौराहे के पास बैरिकेडिंग और वाटर कैनन का प्रयोग कर रोक दिया.

पटना के आयकर गोलंबर पर लोकभवन मार्च के दौरान राजद कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच नोकझोंक हुई. कार्यकर्ताओं ने बैरिकेडिंग तोड़कर आगे बढ़ने की कोशिश की, जिसके बाद पुलिस ने वाटर कैनन का इस्तेमाल किया. तेजस्वी यादव समर्थकों के साथ डाकबंगला पर लगाए बैरिकेडिंग को तोड़कर आगे निकल गए.इनकम टैक्स चौराहे पर तेजस्वी और उनके समर्थकों पर वाटर कैनन का इस्तेमाल किया गया. उसके बाद नेता प्रतिपक्ष को हिरासत में ले लिया गया.हिरासत में लिए जाने के बाद पुलिस तेजस्वी यादव को एक बस में लेकर जा रही थी.इसी दौरान राजद कार्यकर्ताओं ने बस को घेर लिया और जमकर विरोध प्रदर्शन किया.कुछ कार्यकर्ता बस की छत पर चढ़ गए, जबकि कुछ ने उसके पहियों की हवा निकाल दी, जिससे बस आगे नहीं बढ़ सकी. तेजस्वी के मार्च के दौरान पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच धक्का-मुक्की और झड़प की स्थिति भी बनी. आरोप है कि कुछ राजद कार्यकर्ताओं ने पुलिसकर्मियों की ओर पानी की बोतलें भी फेंकीं. इस दौरान कई कार्यकर्ताओं के कपड़े फटने की भी जानकारी सामने आई.

तेजस्वी ने कहा कि मैं जेल से डरने वाला नहीं हूं. हमारे भगवान श्री कृष्ण का जन्म जेल में ही हुआ था.जो सत्ता में आया है उसका जाना तय है.तेजस्वी यादव इस मार्च की अगुआई कर रहे थे.उन्हें पुलिस ने डिटेन कर लिया.भारी भीड़ हाथों में तख्तियां और तिरंगा लेकर राजभवन की तरफ बढ़ने लगी.तेजस्वी यादव के लोकभवन मार्च के दौरान पटना के आयकर गोलंबर पर स्थिति तनावपूर्ण हो गई. राजद कार्यकर्ताओं ने पुलिस की बैरिकेडिंग तोड़कर आगे बढ़ने की कोशिश की. इस दौरान पुलिस और कार्यकर्ताओं के बीच जोरदार नोकझोंक हुई.

राजद के माइक से कार्यकर्ताओं को आगे बढ़ने का निर्देश दिए जाने की बात सामने आई है. स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस ने वाटर कैनन का इस्तेमाल किया. मौके पर बड़ी संख्या में पुलिस बल मौजूद है. बैरिकेडिंग टूटने के बाद बड़ी संख्या में कार्यकर्ता सड़क पर आगे बढ़ते नजर आए. इस दौरान तेजस्वी यादव भी डाकबंगला चौराहे पर मौजूद रहे .

सीवान में छात्र आंदोलन के दौरान AK-47 से फायरिंग के मामले को लेकर तेजस्वी यादव आज यानी बुधवार को पटना की सड़क पर उतरे हैं. नेता प्रतिपक्ष सुरक्षा घेरे में जेपी गोलंबर से राजभवन की तरफ निकले हैं.करीब 5 किलोमीटर लंबे मार्च में उनके साथ करीब 5 हजार समर्थक मौजूद हैं.तेजस्वी यादव समर्थकों के साथ डाकबंगाल पर लगाए बैरिकेडिंग को तोड़कर आगे निकल गए. इनकम टैक्स चौराहे पर तेजस्वी और उनके समर्थकों पर वाटर कैनन का इस्तेमाल किया गया.
साझा करें:

Manthan Today

अनुभवी पत्रकार और लेखक