गुरुवार, 1 अक्टूबर 2026
हिन्दीEnglishاردو
मंथन टुडे

मंथन टुडे

ई-पेपर
टॉप स्टोरीज़ताजा खबरब्रेकिंग राज्यराजनीतिविश्व समाचारविशेष रिपोर्टरुझानमनोरंजनजीवन शैलीयुवामहिला जगतशख़्सियतसाहित्यव्यापारऔर
  • टॉप स्टोरीज़
  • ताजा खबर
  • ब्रेकिंग
  • राज्य
  • राजनीति
  • विश्व समाचार
  • विशेष रिपोर्ट
  • रुझान
  • मनोरंजन
  • जीवन शैली
  • युवा
  • महिला जगत
  • शख़्सियत
  • साहित्य
  • व्यापार
  • टॉप
  • ताजा खबर
  • ब्रेकिंग
  • राज्य
  • राजनीति
  • विश्व समाचार
  • विशेष रिपोर्ट
  • रुझान
  • मनोरंजन
मंथन टुडे
  • होम
  • ताजा खबर
  • ब्रेकिंग
  • राज्य
  • राजनीति
  • विश्व समाचार
  • विशेष रिपोर्ट
  • रुझान
  • मनोरंजन
  • जीवन शैली
  • युवा
  • महिला जगत
  • शख़्सियत
  • साहित्य
  • व्यापार
  • ई-पेपर
  • हमारे बारे में
  • संपर्क करें
  • गोपनीयता नीति
  • नियम और शर्तें
हिन्दीEnglishاردو

मंथन टुडे

हर ख़बर का मंथन

श्रेणियाँ

  • स्थानीय
  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • व्यापार
  • प्रौद्योगिकी
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा

त्वरित लिंक

  • होम
  • ई-पेपर
  • हमारे बारे में
  • संपर्क करें
  • गोपनीयता नीति
  • नियम और शर्तें

न्यूजरूम

  • संपादकीय नीति
  • सुधार और शिकायतें
  • विज्ञापन
  • न्यूजरूम संपर्क

भाषाएँ

  • हिन्दी (Hindi)
  • English
  • اردو (Urdu)

हमें फॉलो करें

सदस्यता लें

Email: manthantodayai@gmail.com|Phone: +91-9031641081

© 2026 Manthan Today. सर्वाधिकार सुरक्षित

Designed and Developed byZeloiteZeloite
जदयू के खिलाफ अनंत की खुली बगावत? जन सुराज प्रत्याशी अनुज का नामांकन कराने खुली जीप में सवार बाहुबली विधायक
जदयू के खिलाफ अनंत की खुली बगावत? जन सुराज प्रत्याशी अनुज का नामांकन कराने खुली जीप में सवार बाहुबली विधायक — photo 2
जदयू के खिलाफ अनंत की खुली बगावत? जन सुराज प्रत्याशी अनुज का नामांकन कराने खुली जीप में सवार बाहुबली विधायक — photo 3
जदयू के खिलाफ अनंत की खुली बगावत? जन सुराज प्रत्याशी अनुज का नामांकन कराने खुली जीप में सवार बाहुबली विधायक — photo 4
जदयू के खिलाफ अनंत की खुली बगावत? जन सुराज प्रत्याशी अनुज का नामांकन कराने खुली जीप में सवार बाहुबली विधायक — photo 5
1/5
  1. होम
  2. ताजा खबर
ताजा खबर

जदयू के खिलाफ अनंत की खुली बगावत? जन सुराज प्रत्याशी अनुज का नामांकन कराने खुली जीप में सवार बाहुबली विधायक

Manthan Today
•1 अक्टूबर 2026 को 09:38 am बजे•22 व्यूज़•4 मिनट पढ़ें

अनंत सिंह पहले ही ऐलान कर चुके हैं कि वह जदयू के अधिकृत उम्मीदवार नीरज कुमार के बजाय जन सुराज के अनुज सिंह का समर्थन करेंगे। पत्रकारों ने जब उनसे पूछा कि जब नीतीश कुमार नीरज कुमार के साथ हैं तो वह किसके साथ हैं, तो अनंत सिंह ने अपने अंदाज में जवाब दिया कि उन्हें किसी और से मतलब नहीं है और उनके उम्मीदवार की जीत तय है


GOVIND

जिस पार्टी का उम्मीदवार मैदान में है, उसी पार्टी का विधायक उसके खिलाफ खड़े प्रत्याशी की जीत का ऐलान कर दे—बिहार की सियासत में इससे बड़ा ट्विस्ट क्या होगा..! पटना स्नातक सीट के चुनाव में गुरुवार को जदयू विधायक अनंत सिंह ने ऐसा ही सियासी दांव चला। जदयू ने जहां नीरज कुमार को अपना आधिकारिक उम्मीदवार बनाया है, वहीं अनंत सिंह खुलकर जन सुराज के प्रत्याशी डॉ. अनुज कुमार सिंह के साथ खड़े हो गए। इतना ही नहीं, नामांकन के दिन अनंत सिंह खुद अनुज सिंह के साथ खुले वाहन में निकले और अपने समर्थकों के बीच शक्ति प्रदर्शन किया।

पटना के दारोगा राय पथ स्थित कर्पूरी बैंक्वेट हॉल से जब नामांकन का काफिला निकला तो तस्वीर ने पूरे चुनावी मुकाबले का रंग बदल दिया। डॉ. अनुज सिंह अनंत सिंह की खुली जीप पर सवार थे और उनके साथ खुद मोकामा विधायक मौजूद थे। समर्थकों की भीड़ और नारेबाजी के बीच निकला यह काफिला साफ तौर पर राजनीतिक ताकत दिखाने वाला दृश्य बन गया।

मामला यहीं नहीं रुका। अनंत सिंह के आवास पर कथित तौर पर 50 हजार रसगुल्ले तैयार करवाए गए थे। नामांकन के मौके पर समर्थकों और लोगों के बीच इन्हें बांटने की तैयारी थी। यानी एक तरफ नामांकन का औपचारिक कार्यक्रम था, तो दूसरी तरफ पूरा माहौल शक्ति प्रदर्शन और सियासी संदेश से लबरेज दिखाई दिया।

अनंत सिंह पहले ही ऐलान कर चुके हैं कि वह जदयू के अधिकृत उम्मीदवार नीरज कुमार के बजाय जन सुराज के अनुज सिंह का समर्थन करेंगे। पत्रकारों ने जब उनसे पूछा कि जब नीतीश कुमार नीरज कुमार के साथ हैं तो वह किसके साथ हैं, तो अनंत सिंह ने अपने अंदाज में जवाब दिया कि उन्हें किसी और से मतलब नहीं है और उनके उम्मीदवार की जीत तय है। उन्होंने यह भी कहा कि वह आज तक नहीं हारे हैं और अनुज सिंह के नामांकन में पूरा पटना दिखाई देगा।

यही बयान अब इस पूरे घटनाक्रम की सबसे बड़ी राजनीतिक वजह बन गया है। क्योंकि मुकाबला केवल जन सुराज बनाम जदयू नहीं रह गया है। जदयू के भीतर से ही एक विधायक का अपनी पार्टी के उम्मीदवार के खिलाफ दूसरे प्रत्याशी के साथ खड़ा होना इस चुनाव को खासा दिलचस्प बना रहा है। बताया जा रहा है, कि अनंत सिंह और जदयू के विधान परिषद उम्मीदवार नीरज कुमार के बीच की तनातनी अब पार्टी के शीर्ष नेतृत्व तक भी पहुंच चुकी है। प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा और मंत्री श्रवण कुमार ने मंगलवार को पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मुलाकात कर पूरे घटनाक्रम की जानकारी दी थी। इसके बावजूद अनंत सिंह अपने फैसले से पीछे नहीं हटे।

दूसरी ओर, डॉ. अनुज कुमार सिंह के राजनीतिक सफर पर नजर डालें तो वह शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े रहे हैं। वह मॉडर्न ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूट्स और मॉडर्न इंग्लिश स्कूल से जुड़े बताए जाते हैं और संसाधन भूगोल में पीएचडी कर चुके हैं। राजनीति में आने से पहले वह कांग्रेस से भी जुड़े रहे और नवादा जिला कांग्रेस में उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी संभाल चुके हैं। बाद में उन्होंने जन सुराज का साथ पकड़ा। वर्ष 2025 के बिहार विधानसभा चुनाव में उन्होंने नवादा विधानसभा सीट से जन सुराज के टिकट पर चुनाव लड़ा था, हालांकि उन्हें जीत नहीं मिली।

अब वही अनुज सिंह पटना स्नातक निर्वाचन क्षेत्र में जदयू के आधिकारिक उम्मीदवार नीरज कुमार के सामने ताल ठोक रहे हैं। उनके साथ अनंत सिंह का खुला समर्थन इस मुकाबले को और पेचीदा बना रहा है। एक तरफ पार्टी का आधिकारिक उम्मीदवार, दूसरी तरफ उसी पार्टी के विधायक का खुला समर्थन विरोधी खेमे के प्रत्याशी को—पटना स्नातक सीट का यह चुनाव अब सिर्फ एक चुनावी मुकाबला नहीं, बल्कि जदयू के भीतर शक्ति, समीकरण और सियासी प्रभाव की परीक्षा का मैदान भी बन गया है। खुली जीप से लेकर 50 हजार रसगुल्लों तक, नामांकन के पहले ही दिन पटना की राजनीति में इस मुकाबले ने खूब गर्मी पैदा कर दी है।
साझा करें:

Manthan Today

अनुभवी पत्रकार और लेखक

संबंधित समाचार

स्वतंत्रता दिवस पर भारतीय हॉकी टीम ने  देशवासियों को दिया जीत का तोहफा, वर्ल्ड कप में जीत से शुरूआत
ताजा खबर

स्वतंत्रता दिवस पर भारतीय हॉकी टीम ने देशवासियों को दिया जीत का तोहफा, वर्ल्ड कप में जीत से शुरूआत

Manthan Today•15 अगस्त 2026•37 व्यूज़