प्रशांत पटना स्नातक से अपना उम्मीदवार लेंगे वापस? लेकिन जदयू के सामने रख दी शर्त
Manthan Today
••7 व्यूज़•2 मिनट पढ़ें
पीके ने पटना स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से जेडीयू के प्रत्याशी नीरज कुमार को लेकर कहा कि इतने साल से एमएलसी हैं, इसीलिए तो हारेंगे.
प्रशांत किशोर पटना स्नातक सीट से अपना उम्मीदवार वापस ले लेंगे, लेकिन एक शर्त रख दी है कि जिस नीतीश कुमार के नाम पर जदयू प्रत्याशी नीरज कुमार वोट मांग रहे,अगर नीतीश कुमार कैमरे पर आकर उनके समर्थन में बोल दें तो अनंत सिंह के क़रीबी का पर्चा वापस कर लेंगे.
जन सुराज के संस्थापक और बांकीपुर से विधायक प्रशांत किशोर ने मंगलवार को बड़ा बयान दिया . पीके ने पटना स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से जेडीयू के प्रत्याशी नीरज कुमार को लेकर कहा कि इतने साल से एमएलसी हैं, इसीलिए तो हारेंगे. जब वेतनमान दिला नहीं सकते, यादवों की हत्या और समाज में अत्याचार पर मुंह नहीं खोलते तो आज किस मुंह से वोट मांग रहे हैं?
प्रशांत किशोर ने कहा, "जिस नीतीश कुमार के नाम पर वोट मांग रहे, अगर नीतीश कुमार कैमरे पर आकर उनके समर्थन में बोल दें तो जन सुराज अपना प्रत्याशी वापस ले लेगा."
प्रशांत किशोर ने कहा कि शिक्षकों और स्नातकों ने मन बना लिया है कि सम्राट चौधरी के खिलाफ वोट करना है. बेहतर शिक्षा, शिक्षकों को सम्मान और वेतनमान के लिए जन सुराज को जिताने के उन्होंने अपील की.
जन सुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर मंगलावर को पटना शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से पार्टी की प्रत्याशी डॉ. दिव्या ज्योति के नामांकन कार्यक्रम में शामिल हुए. पटना स्नातक से जन सुराज ने अनंत सिंह के करीबी डॉ. अनुज सिंह को उम्मीदवार बनाया है. अनंत सिंह जोर लगा रहे है कि नीरज कुमार हार जाएं और उनके क़रीबी अनुज की जीत हो., दूसरी ओर प्रशांत किशोर ने एमएलसी चुनाव को लेकर एक सवाल पर कहा, "भगदड़ कहां है? भगदड़ रूलिंग पार्टी में है, वो लोग सोच रहे हैं कौन छोड़कर भागा, कौन नहीं… जन सुराज पूरी ताकत के साथ खड़ा है, दूसरे दलों की ताकत भी जन सुराज के पीछे है, शिक्षकों और स्नातकों ने मन बना लिया है कि सम्राट चौधरी के खिलाफ वोट करना है. बिहार में बेहतर शिक्षा, शिक्षकों को सम्मान और वेतनमान चाहिए, तो जन सुराज को जिताना होगा."