Sunday, 20 September 2026
हिन्दीEnglishاردو
Manthan Today

Manthan Today

E-Paper
Top StoriesLatest NewsBreakingState Politics World News Special Report Trending Entertainment Lifestyle Youth Women World Shakhsiyat literatureBusinessMore
  • Top Stories
  • Latest News
  • Breaking
  • State
  • Politics
  • World News
  • Special Report
  • Trending
  • Entertainment
  • Lifestyle
  • Youth
  • Women World
  • Shakhsiyat
  • literature
  • Business
  • Top
  • Latest News
  • Breaking
  • State
  • Politics
  • World News
  • Special Report
  • Trending
  • Entertainment
Manthan Today
  • Home
  • Latest News
  • Breaking
  • State
  • Politics
  • World News
  • Special Report
  • Trending
  • Entertainment
  • Lifestyle
  • Youth
  • Women World
  • Shakhsiyat
  • literature
  • Business
  • E-Paper
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms of Service
हिन्दीEnglishاردو

Manthan Today

Har Khabar Ka Manthan

Categories

  • Local
  • National
  • Politics
  • Business
  • Technology
  • Sports
  • Health
  • Education

Quick Links

  • Home
  • E-Paper
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms of Service

Newsroom

  • Editorial Policy
  • Corrections & Complaints
  • Advertise With Us
  • Newsroom Contact

Languages

  • हिन्दी (Hindi)
  • English
  • اردو (Urdu)

Follow Us

Subscribe

Email: manthantodayai@gmail.com|Phone: +91-9031641081

© 2026 Manthan Today. All rights reserved

Designed and Developed byZeloiteZeloite
दलित-मुस्लिम एकता वक़्त की ज़रूरत:अशफाक़ रहमान , 22 नवम्बर को पटना में राज्य स्तरीय दलित-मुस्लिम सम्मेलन
दलित-मुस्लिम एकता वक़्त की ज़रूरत:अशफाक़ रहमान , 22 नवम्बर को पटना में राज्य स्तरीय दलित-मुस्लिम सम्मेलन — photo 2
दलित-मुस्लिम एकता वक़्त की ज़रूरत:अशफाक़ रहमान , 22 नवम्बर को पटना में राज्य स्तरीय दलित-मुस्लिम सम्मेलन — photo 3
दलित-मुस्लिम एकता वक़्त की ज़रूरत:अशफाक़ रहमान , 22 नवम्बर को पटना में राज्य स्तरीय दलित-मुस्लिम सम्मेलन — photo 4
1/4
  1. Home
  2. Patna
Patna

दलित-मुस्लिम एकता वक़्त की ज़रूरत:अशफाक़ रहमान , 22 नवम्बर को पटना में राज्य स्तरीय दलित-मुस्लिम सम्मेलन

Manthan Today
•20 September 2026 at 04:05 pm•43 views•3 min read

दलित- मुस्लिम एकता की बात दशकों से चल रही है लेकिन अब इस पर शिद्दत से काम करने की ज़रूरत महसूस किया जाने लगा है.इसी कड़ी में रविवार(20 सितम्बर,2026)को राजा बाज़ार पटना में दलित-मुस्लिम एकता मंच ,बिहार की एक महत्वपूर्ण बैठक प्रसिद्ध सर्जन डॉ.अब्दुल हई की अध्यक्षता में हुई.प्रमुख एजेंडा था-‘साथ बैठें,साथ मिलें,साथ खायें’और दलित-मुस्लिम मिलकर एकता को आगे बढ़ायें



🖋️एस अनवर

दलित- मुस्लिम एकता की बात दशकों से चल रही है लेकिन अब इस पर शिद्दत से काम करने की ज़रूरत महसूस किया जाने लगा है.इसी कड़ी में रविवार(20 सितम्बर,2026)को राजा बाज़ार पटना में दलित-मुस्लिम एकता मंच ,बिहार की एक महत्वपूर्ण बैठक प्रसिद्ध सर्जन डॉ.अब्दुल हई की अध्यक्षता में हुई.प्रमुख एजेंडा था-‘साथ बैठें,साथ मिलें,साथ खायें’और दलित-मुस्लिम मिलकर एकता को आगे बढ़ायें.

बिहार के क़द्दावर मुस्लिम रहनुमा अशफ़ाक़ रहमान ने अपने सम्बोधन में कहा कि दलित-मुस्लिम एकता वक़्त की पुकार है और सभी लोगों की राय से हम सहमत हैं.लेकिन हमारा मानना है कि कोई भी एकता तभी सफल हो सकती है जब खुली मानसिकता के साथ हम तैयार न हों.दलित चाहें वज़ीर बन जायें या वज़ीर ए आअला अपने अधिकारों का इस्तेमाल नहीं कर पाते हैं.मुसलमान को तो छोड़ ही दीजिए,अपने समाज के लिए भी कुछ नहीं कर पाते.कॉलेजियम सिस्टम जिसका उल्लेख मूल संविधान में नहीं है,बल्कि यह सुप्रीम कोर्ट के फैसलों से विकसित हुई है,के विरुद्ध आवाज़ नहीं उठा पाते हैं.ग्राउंड लेवल पर चाहे बहकावे में ही दलितों को मुसलमानों के ख़िलाफ़ खड़ा कर दिया गया है.जबकि फ़ॉर्वड ब्लॉक के हिंसा के शिकार मुसलमान और दलित दोनों हो रहे हैं.मुसलमानों की मॉब लिंचिंग हो रही है तो दलितों की भी हो रही है.मुसलमान जितनी मज़बूती से बीजेपी और आरएसएस की विचारधारा से लड़ रहे हैं,दलित बीजेपी और आरएसएस के ख़िलाफ़ नहीं हैं.दलितों के टॉप नेता या तो बीजेपी में हैं या उसके गठबंधन वाली पार्टियों में.
अशफ़ाक़ रहमान ने कहा कि दलित और मुसलमान दोनों आज की तारीख़ में शोषित हैं.शोषण के ख़िलाफ़ दोनों को एक साथ लड़ना होगा,एक मंच पर एक साथ आना होगा.हम अपनी ग़लती को उजागर करें,आप अपनी ग़लती को उजागर कर तब ही एकता बन पायेगी.1950 में प्रेसिडेंशियल ऑर्डर से धारा 341 को प्रतिबंधित कर दिया गया और मुसलमानों को सैंकड़ों सीटों पर चुनाव लड़ने से वंचित कर दिया गया,अम्बेडकर साहब ने आवाज़ नहीं उठाई.जबकि महाराष्ट्र में चुनाव हारने के बाद बंगाल बुला कर मुसलमानों ने उन्हें जीता कर संविधान सभा भेजा था.हमने हमेशा एकता की पहल की है.अशफाक़ रहमान ने यह भी कहा कि मुसलमानों की तरफ़ से ज़ुल्म की कभी भी शिकायत नहीं मिलती है.मुसलमान सामाजिक बर्बरता नहीं करते.मिल बैठ कर ही मसअले का हल निकालेंगे.शुरुआत होनी चाहिए.

डॉक्टर हई ने कहा कि
देश के मौजूदा नफ़रती माहौल में दलित -मुस्लिम एकता को आगे बढ़ाना अनिवार्य हो गया है.शकील अहमद खान ने कहा कि समुदायों का गठबंधन से ज़्यादा ज़रूरी नागरिकों की बंधुता है.जब शहरी भाई की तरह रहेंगे तो समुदाय भी एकजुट रहेगा.गठबंधन को तीन प्रमुख बिंदु पर फ़ोकस किया गया है.समानता ,बंधुता और संवैधानिक नागरिकता.22 नवम्बर को पटना में एक राज्य स्तरीय दलित- मुस्लिम सम्मेलन बुलाने का निर्णय लिया गया है.इस बैठक में कांग्रेस नेता शकील अहमद ख़ान, अमर आज़ाद,त्रिलोकी मांझी,अजय पासवान,संजय बाल्मिकी ,शौक़त अली रिज़वी आदि उपस्थित थे.
Share:

Manthan Today

Experienced journalist and writer