सुप्रीम कोर्ट ने Form-6 को मंजूरी नहीं दी तो चुनाव आयोग ने किस आधार पर देश के मतदाताओं से खिलवाड़ किया :इन्तेखाब आलम


भारतीय हॉकी टीम ने स्वतंत्रता दिवस पर वेल्स को 3-1 से हराकर विश्व कप में अपना अभियान का शानदार आगाज़ किया.भारतीय हॉकी टीम ने शनिवार (15 अगस्त) को स्वतंत्रता दिवस के मौके पर देशवासियों को वर्ल्ड कप में पहली जीत का तोहफा दिया है
India vs Wales Hockey World Cup 2026: भारतीय हॉकी टीम ने स्वतंत्रता दिवस पर वेल्स को 3-1 से हराकर विश्व कप में अपना अभियान का शानदार आगाज़ किया.भारतीय हॉकी टीम ने शनिवार (15 अगस्त) को स्वतंत्रता दिवस के मौके पर देशवासियों को वर्ल्ड कप में पहली जीत का तोहफा दिया है. भारत के लिए स्वतंत्रता दिवस मनाने का इससे बेहतर तरीका शायद ही कुछ और होता.भारतीय टीम का अगला मैच 17 अगस्त को इंग्लैंड के खिलाफ़ हाेगा.
वैगनर स्टेडियम में संजय ने पेनल्टी पर गोल करके टूर्नामेंट में भारत के गोल का खाता खोला. फिर भारतीय कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने 2 गोल दाग़े.वेल्स की ओर से सैम वेल्श ने गोल करके हार के अंतर को कम किया.मेंस हॉकी वर्ल्ड कप 2026 के अपने पहले मुक़ाबले में मैदान पर क़दम रखते ही भारतीय टीम ने इतिहास रच दिया.वह 16 वर्ल्डकप में हिस्सा लेने वाली दुनिया की पहली टीम बन गई है.शनिवार को भारत ने वेल्स पर 3-1 से शानदार जीत हासिल की.भारत के लिए कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने पेनाल्टी कॉर्नर से 2 गोल किए.इसके अलावा संजय ने एक गोल दाग़े.संजय राणा ने भारत के लिए पहला गोल किया.बाद में हरमनप्रीत ने बढ़त को दोगुना कर दिया.भारतीय कप्तान ने तीसरे क्वार्टर में भी एक और गोल दागकर अपनी टीम को मजबूत स्थिति में ला दिया, जिसके बाद वेल्स आखिरी क्वार्टर में एक सांत्वना गोल ही कर सका.
इस मैच में उतरने के साथ ही भारत सभी 16 वर्ल्ड कप में हिस्सा लेने वाला पहला देश बन गया है.
खेल की शुरुआत में सब कुछ भारत के पक्ष में नहीं था. वेल्स ने गेंद पर अपना नियंत्रण बनाए रखा और गोल करने का पहला स्पष्ट मौका भी बनाया. जैसे-जैसे भारतीय टीम मैच में सेट हुई, उन्होंने मौके तलाशने शुरू किए और पेनल्टी कॉर्नर को गोल में बदलकर अपना दबदबा. इस शानदार प्रदर्शन के बाद अब हरमनप्रीत और उनकी टीम को सोमवार को इंग्लैंड के खिलाफ होने वाले मैच से पहले लय मिल गई. टीम 19 अगस्त को चीर-प्रतिद्वंद्वी पकिस्तान से भिड़ेगी.
admin