सामग्री पर जाएँ
Manthan Today
रुझान

गॉल टेस्ट के पहले दिन भारतीय बल्लेबाजों का दबदबा

Manthan Today2 मिनट में पढ़ें

गॉल टेस्ट के पहले दिन का खेल खत्म होने तक भारतीय टीम ने 2 विकेट गंवाकर 288 रन बना लिए थे। बारिश की वजह से पहले दिन 17 ओवर कम का खेल हुआ। देवदत्त पडिक्कल 131 रन बनाकर नाबाद हैं, तो ऋषभ पंत 27 रन बनाकर उनका साथ निभा रहे हैं.

IND vs SL 1st Test Day 1 :
गॉल टेस्ट के पहले दिन का खेल खत्म होने तक भारतीय टीम ने 2 विकेट गंवाकर 288 रन बना लिए थे। बारिश की वजह से पहले दिन 17 ओवर कम का खेल हुआ। देवदत्त पडिक्कल 131 रन बनाकर नाबाद हैं, तो ऋषभ पंत 27 रन बनाकर उनका साथ निभा रहे हैं. देवदत्त पडिक्कल ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए अपने टेस्ट करियर का पहला शतक जड़ दिया. नंबर-3 पर बल्लेबाजी करते हुए पडिक्कल ने 134 गेंदों में सेंचुरी पूरी की और टीम इंडिया को मजबूत स्थिति में पहुंचाया.

इस मुकाबले में टीम इंडिया ने टॉस जीता और पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया.यशस्वी जायसवाल और केएल राहुल ने टीम इंडिया को अच्छी शुरुआत दी, लेकिन जायसवाल 32 रन बनाकर दुर्भाग्यपूर्ण तरीके से रन आउट हो गए. जायसवाल के रनआउट में श्रीलंका के डेब्यूटेंट केशरा नुवंथा का बड़ा योगदान था, जिसकी सोशल मीडिया पर खूब चर्चा हुई.

इसके बाद से केएल राहुल और पडिक्कल ने मोर्चा संभाला और टीम को चाय के समय तक कोई भी झटका नहीं लगने दिया. हालांकि, चाय खत्म होने के तुरंत बाद जब खेल शुरू होने वाला था, तब केएल राहुल के दाएं हाथ में अचानक दर्द उठा, जिसकी वजह से उन्हें बिना कोई गेंद खेले ड्रेसिंग रूम लौटना पड़ा. इसके बाद शुभमन गिल बल्लेबाजी करने के लिए आए और सिर्फ 16 रन बनाकर आउट हो गए. गिल के निराशाजनक प्रदर्शन के बाद ऋषभ पंत ने मोर्चा संभाला और दिन का खेल खत्म होने तक टीम इंडिया का कोई और विकेट नहीं गिरने दिया.

श्रीलंका की ओर से सिर्फ एक ही गेंदबाज विकेट लेने में सफल रहा.प्रभात जयसूर्या ने शुभमन गिल को लाहिरू उदारा के हाथों कैच कराया. इसके अलावा असिथा फर्नांडो, लाहिरू कुमारा, केशरा नुवंथा और कप्तान धनंजय डिसिल्वा के साथ सोनल दिनूषा ने भी गेंदबाजी की, लेकिन सफलता से दूर रहे। खेल के पूरे दिन भारतीय बल्लेबाजों का दबदबा देखने को मिला, जहां पडिक्कल ने शानदार शतकीय पारी खेली लेकि सबसे ज्यादा चर्चा जायसवाल के रनआउट की हुई.