सामग्री पर जाएँ
Manthan Today
Manthan Today

नज़्म'ऐ मेरे वालिद-ए-मोहतरम' पर विवाद, इमरान प्रतापगढ़ी के खिलाफ़ फतवा

कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के राष्ट्रीय अध्यक्ष और सांसद इमरान प्रताप गढ़ी नज़्म 'ऐ मेरे वालिद-ए-मोहतरम' पढ़ कर फंस गए हैं. उनके खिलाफ़ 'फतवा' आ गया है.

2 मिनट में पढ़ें

🖋️सेराज अनवर /पटना

कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के राष्ट्रीय अध्यक्ष और सांसद इमरान प्रताप गढ़ी नज़्म 'ऐ मेरे वालिद-ए-मोहतरम' पढ़ कर फंस गए हैं. उनके खिलाफ़ 'फतवा' आ गया है.बरेली उलेमा ने उनसे दोबारा कलमा पढ़कर 'तजदीद-ए-ईमान' यानि ईमान को ताज़ा करने की बात कही है वरना इस्लाम से खारिज माने जाएंगे. कुल मिलाकर इमरान प्रतापगढ़ी की नज़्म 'ऐ मेरे वालिद-ए-मोहतरम' को लेकर भारी धार्मिक विवाद खड़ा हो गया है.

किस बात पर है विवाद? उलेमाओं का आरोप है कि नज़्म की पंक्तियों— "तेरी सीखों से रोशन है मेरी हयात, रब से बढ़कर मिली तुझ में हर एक बात" —में पिता को अल्लाह (रब) से बड़ा या उसकी शान के बराबर दिखाने की कोशिश की गई है, जो इस्लामी मान्यताओं के खिलाफ़ है.

दरगाह जिंदाशाह मदार और अन्य उलेमाओं की ओर से जारी बयान में इमरान प्रतापगढ़ी के सामने तीन मुख्य शर्तें रखी गई हैं

उलेमाओं की प्रमुख शर्तें और मांगें

• वे इस शेर के लिए सार्वजनिक रूप से माफी मांगें और इसे अपनी शायरी व प्रकाशन से हटाएं.

• अल्लाह की बारगाह में सच्चे दिल से तौबा करें.

• अपने ईमान की पुष्टि के लिए दोबारा कलमा पढ़कर 'तजदीद-ए-ईमान' करें (ऐसा न करने पर उन्हें इस्लाम से खारिज मानने की बात कही गई है).

बरेली के उपजा प्रेस क्लब में एक प्रेस वार्ता के दौरान दरगाह जिंदाशाह मदार के सज्जादानशीन और तहरीक-ए-मदारियत काउंसिल के अध्यक्ष मौलाना सैय्यद इंतखाब आलम जाफरी ने इमरान प्रतापगढ़ी के खिलाफ फतवा जारी किया.फतवे में इस नज़्म के कुछ शब्दों और शेरों को इस्लाम के मूल सिद्धांत 'तौहीद' (अल्लाह की एकमात्रता) के खिलाफ बताया गया है। उलेमाओं का आरोप है कि नज़्म में पिता को अल्लाह के हुक्म या मर्तबे से भी बढ़कर दिखाने की कोशिश की गई है.इस शेर पर कानपुर नगर के मकनपुर शरीफ स्थित जामिया हैदरी अल-मदारी उलूम मदीनतुल औलिया के मुफ्ती अबू हम्माद मोहम्मद ने भी शरई फतवा जारी किया है. इस पर इमरान प्रताप गढ़ी की अभी कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है.

इमरान प्रतापगढ़ी के बारे में जानिए

इमरान का जन्म उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले के चमरूपुर शुक्लान शमशेरगंज गांव में हुआ था.उनकी प्राइमरी एजुकेशन गांव के ही एक नर्सरी स्कूल में हुई. फिर इंटरमीडिएट के लिए गांव से 15 किलोमीटर दूर प्रतापगढ़ शहर आ गए.उन्होंने प्रतापगढ़ में मौजूद रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया के कॉलेज, केपी इंटर कॉलेज 12वीं की.इंटरमीडिएट के बाद उन्होंने डॉ. राम मनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय से एफिलिएटेड डिग्री कॉलेज से ग्रेजुएशन (BA) किया.इमरान ने अपने मस्टर्स के लिए इलाहाबाद (अब प्रयागराज) का रुख किया.उन्होंने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से हिंदी साहित्य में मास्टर्स डिग्री (MA) हासिल की.

शेयर करें:

और खबरें: विशेष रिपोर्ट