सामग्री पर जाएँ
Manthan Today
राजनीति

कांग्रेस ने पटना स्नातक सीट से असदुल्लाह को बनाया उम्मीदवार, चुनाव हुआ दिलचस्प, सोमवार को नामांकन

Manthan Today2 मिनट में पढ़ें

सबसे अधिक चर्चा पटना स्नातक से उम्मीदवार बनाए गए असदुल्लाह की है. पुराने कांग्रेसी हैं. सेकुलर विचारधारा के हैं. बड़े शिक्षाविद् हैं. हिंदू - मुसलमान दोनों में लोकप्रिय हैं. शिक्षा और समाज के क्षेत्र में कांग्रेस प्रत्याशी असदुल्लाह ख़ान का बड़ा योगदान है

🖋️SERAJ ANWAR

बिहार विधान परिषद चुनाव में 8 सीटों पर 23 अक्टूबर को वोटिंग और 27 को मतगणना होगी.कांग्रेस ने पटना स्नातक से डॉ. असदुल्लाह खान को उम्मीदवार बनाया है.दरभंगा स्नातक से रजनीकांत पाठक और कोसी स्नातक से मनोज कुमार जायसवाल को उम्मीदवार बनाया है. इन तीनों सीटों पर RJD ने भी क्रमशः दिलीप कुमार, अनिल कुमार झा और नितेश कुमार को मैदान में उतारा है. वहीं दरभंगा शिक्षक सीट से कांग्रेस ने पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ. मदन मोहन झा को फिर उम्मीदवार बनाया है. पटना शिक्षक सीट से कांग्रेस ने संजय कुमार यादव को टिकट दिया है. इन दोनों सीटों पर राजद ने उम्मीदवार नहीं उतारा है.

इसमें सबसे अधिक चर्चा पटना स्नातक से उम्मीदवार बनाए गए असदुल्लाह की है. पुराने कांग्रेसी हैं. सेकुलर विचारधारा के हैं. बड़े शिक्षाविद् हैं. हिंदू - मुसलमान दोनों में लोकप्रिय हैं. शिक्षा और समाज के क्षेत्र में कांग्रेस प्रत्याशी असदुल्लाह ख़ान का बड़ा योगदान है. शिक्षा और सियासत के मार्फत समाज से जुड़े हुए हैं. यही वजह है कि माय समीकरण का दावा करने वाली लालू प्रसाद की पार्टी राष्ट्रीय जनता दल ने जहां MLC चुनाव में एक भी मुस्लिम को उम्मीदवार नहीं बनाया, वहीं कांग्रेस ने पटना जैसी महत्वपूर्ण सीट से टिकट देकर धर्मनिरपेक्षता की लाज रखी है. दरअसल, असदुल्लाह योग्य उम्मीदवार हैं. उनकी वजह से राजद से बिखर रहे मुसलमानों का कांग्रेस से जुड़ाव होगा. बिहार प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश राम ने असदुल्लाह को सिंबल सौंपते समय भरोसा जताया है.असदुल्लाह सोमवार 5 अक्टूबर को अपना नामांकन करेंगे. उन्होंने उम्मीदवार बनाए जाने पर पार्टी के प्रति आभार व्यक्त किया है

उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी के शीर्ष नेतृत्व द्वारा मुझ पर विश्वास जताते हुए पटना स्नातक विधान परिषद चुनाव के लिए आधिकारिक उम्मीदवार घोषित किए जाने पर मैं हृदय से आभार व्यक्त करता हूं.यह सम्मान सिर्फ मेरा नहीं, बल्कि पटना स्नातक क्षेत्र के हर उस शिक्षित युवा, प्रबुद्ध मतदाता और कांग्रेस परिवार के समर्पित कार्यकर्ता का है,जो बदलाव की उम्मीद लेकर साथ खड़े हैं.उन्होंने लिखा आइए, हम सब मिलकर शिक्षा, विकास और जनहित की इस लड़ाई को आगे बढ़ाएं. आपका स्नेह, समर्थन और आशीर्वाद ही मेरी सबसे बड़ी ताकत है.

असदुल्लाह के चुनाव में कूदने से इतना तो तय है पटना स्नातक सीट हॉट हो गया है. एक तरफ जहां जदयू में घमासान है, राजद परेशान है, कांग्रेस के लिए यह लड़ाई आसान हो सकता है. जदयू अनंत सिंह और नीरज की लड़ाई में फंसा है. राजद से मुसलमानों का मोहभंग हो चुका है. बांकीपुर उपचुनाव में करारी शिकस्त इसका सबूत है. असदुल्ला महागठबंधन का इकलौता मुस्लिम चेहरा हैं और हर तरह से मजबूत हैं, लड़ाई दिलचस्प होगी.